नबीनगर: हरखु बिगहा से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, 19.5 लीटर देशी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरखु बिगहा गांव के समीप बारुण-नवीनगर मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब और मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल कुमार पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी ढेलाबाद, थाना रोहतास,