सहावर: आकाशीय बिजली का तांडव: कासगंज के नगला माँधों गांव में मक्का ढकने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, छाया मातम
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गुरुवार को कुदरत के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में उजाड़ दिया। अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।