गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, देशी कट्टे के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद, मामला दर्ज
गोविंदगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को दोपहर एक बजे आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।