अरवल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 3 गंभीर रूप से घायल, एक पटना रेफर!अरवल (उमराबाद): उमराबाद बुद्ध पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों की पहचान:प्रवीण कुमार (ई-रिक्शा चालक, पिता- जितेंद्र चंद्रवंशी, निवासी- अमर)शिम्पी कुमारी (पिता- अशोक पंडित, निवासी- कोडरा) - हालत गंभीर, PMCH रेफरपूनम कुमारी (पिता- महेंद्र यादव, निवासी- कोडरा)कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा:मिली जानकारी के अनुसार, कोदरा की रहने वाली छात्राएं शिम्पी और पूनम फतेहपुर संडा कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, तभी वे इस हादसे का शिकार हो गईं।सदर अस्पताल से PMCH रेफर:घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शिम्पी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।#ArwalNews #RoadAccident #BiharNews #Arwal #SadakHadsa #ArwalSadarHospital
Arwal, Arwal | Sep 16, 2026