कुटुंबा: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, पंडित और रिश्तेदार घायल, गंभीर हालत में रेफर, आरोपी मुखिया गिरफ्तार
बिहार झारखंड के बॉर्डर इलाके में स्थित पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात एक तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और समारोह में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।