गिरवाई में घर के नीचे रखी स्विफ्ट कार धू-धू कर जल गई ग्वालियर के गिरवाई इलाके में बुधवार देर रात एक घर के नीचे खड़ी स्विफ्ट कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।