बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ गांव धर्मपुरा निवासी एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 13, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी जयवंश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जयवंश के पास से अवैध चाकू मिला है। जिसके बाद पुलिस ने जयवंश के पास से चाकू बरामद करते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया और जेल भेज दिया है। बिजनौर में लगातार पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।