बिजनौर: बिजनौर नगीना मार्ग पर गांव बरूकी के पास बाइक और डीसीएम की टक्कर में पिता पुत्री की मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 12, 2024 बिजनौर जनपद में नगीना मार्ग पर गांव बरूकी के पास बाइक और डीसीएम की टक्कर में पिता पुत्री की मौत हो गई। कस्बा नगीना के मोहल्ला शेख सराय निवासी शकीर पुत्र मोहम्मद यूसुफ अपनी 4 वर्षी पुत्री के साथ बाइक से जा रहा था। अचानक उसकी बाइक मे डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।