बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेड में आज प्रेम धाम आश्रम के बच्चों ने बाल श्रम के विरोध में रैली निकाली
Bijnor, Bijnor | Jun 12, 2024 बिजनौर कलेक्ट्रेड में आज नजीबाबाद से आए प्रेम धाम के बच्चों ने रैली निकाल कर बाल श्रम के विरोध में लोगों को जागरूक किया है। प्रेम धाम आश्रम में अपनों द्वारा ठुकराए गए सभी बच्चे रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। जो आज कलेक्ट्रेड पहुंचे और बाल श्रम के विरोध में एक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक करते हुए दिखे। जिले में बड़े पैमाने पर बाल श्रम कराया जा रहा है।