छीपाबड़ोद: गांगटी में राजस्व टीम ने की कार्रवाई, ग्रामीणों के रास्ते से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया
छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के ग्राम गांगटी में राजस्व टीम ने की कार्यवाही। प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलासा करवाया। प्रशासन व राजस्व टीम के द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ते का अतिक्रमण हटाकर रास्ते को खुलासा करवाया गया। खेतों तक पहुंचने के मार्ग अतिक्रमण से अवरूद्ध होने के कारण कृषकों को खेतों तक पहुंचने में असुविधा की स्थिति से गुजरना पड़ रहा था।