बारां: पीएम आवास योजना में कमजोर वर्ग को सुविधा, बारां नगर परिषद ने 3 लाख सालाना आय वाले लोगों से मांगे आवेदन
Baran, Baran | Jun 12, 2025 बारां नगर परिषद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नए आवेदन आमंत्रित किए हैं यह योजना कमजोर आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए है नगर परिषद आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि योजना का लाभ ₹300000 तक वार्षिक आय वाले लोग ले सकते हैं इसके लिए आवेदक के पास कच्चा मकान होना चाहिए साथ ही उसके पास अपनी जमीन का पट्टा भी होना आवश्यक है।