बारां: बपावर कला में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jun 11, 2025 बपावर कला में एक व्यक्ति ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि नंदलाल कुशवाह 55 वर्ष पुत्र धन्नालाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है