बारां: कोटा रोड पर एक निजी होटल में भामाशाह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Baran, Baran | Jun 11, 2025 कोटा रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में बुधवार को भामाशाह सम्मान समारोह सम्मानित सदस्यों एवं प्रमुख लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। चेतक महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने सायं 7 बजे के करीब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समारोह में अतिथि के रूप में भामाशाह व समाजसेवी विष्णु साबू, त्रिलोक सोनी, सतीश अरोडा आदि मौजूद रहे।