मिर्ज़ापुर: फार्मासिस्ट ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में तीन सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा, ढाई लाख से अधिक फार्मासिस्ट बेरोजगार
कलेक्ट्रेट में गुरुवार की दोपहर 1:00 फार्मासिस्टों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में मांग किया कि ढाई लाख से अधिक फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं। नवोदय विद्यालय व अन्य स्थानों पर जहां भी नियुक्तियां नहीं है उन सभी स्थानों पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जाए। जिससे बेरोजगारी दूर हो सके।