मिर्ज़ापुर: चेकसारी के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
बताती चले कि गुरुवार की सुबह 6:00 बजे चील थाना क्षेत्र के चेकसारी के रहने वाले 55 वर्षीय जवाहरलाल यादव। मिर्जापुर में गलीचे की कंपनी में नाइट ड्यूटी कर सुबह अपने घर वापस साइकिल से जा रहे थे। घर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडली अस्पताल लाने पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।