मिर्ज़ापुर: लच्छापट्टी रोड नहर के पास टोटो पलटने से 4 आशा बहुएं हुईं घायल, मंडलीय अस्पताल में इलाज जारी
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लच्छापट्टी रोड नहर के पास गुरुवार की सुबह 11:00 बजे अनियंत्रित होकर टोटो पलटने से चार आशा बहुएं घायल हो गई। सभी आशा बहुएं गुरसंडी में आयोजित मीटिंग में शामिल होने टोटो से जा रही थी। सभी घायलों का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।