भिंड नगर: नगर निगम भवन निर्माण कार्य का नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण,ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश
भिंड। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम के लिए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन कर मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सुनील बाल्मीकि ने भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की