बिहार: बिहार शरीफ: अस्पताल चौक के पास मारुति कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 5 लोग घायल
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2026 बिहार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक पर सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित मारुति कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने मंगलवार की सुबह 8 बजे बताया कि उपरावा गांव निवासी राजू पासवान अपनी पत्नी रजनी देवी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर ई-रिक्शा से आ रहे थे