टिमरनी: टिमरनी विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे, पुलिस से हुई झड़प, गेहूं लेकर सदन में प्रवेश
Timarni, Harda | Apr 27, 2026 आज 27 अप्रैल 3 :30 बजे विधायक अभिजीत शाह का कहना है कि उन्होंने ट्रैक्टर के लिए विधिवत पास बनवाया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा परिसर में ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोकना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक बहस हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।