बांका: दुधारी कन्हैया स्थान में सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा
Banka, Banka | Apr 3, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के दुधारी गांव स्थित कन्हैया स्थान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जो सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची