कासगंज: आगामी मोहर्रम पर्व और योग दिवस को लेकर कोतवाली ढोलना पर पीस कमेटी की बैठक हुई
ढोलना थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। ढोलना प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।