विदिशा: अहमदपुर रोड पर बाइक को ऑटो ने मारी टक्कर एक साल दो महीने की मासूम बच्ची की मौत, पति-पत्नी हुए घायल
ग्राम गंगाई निवासी हरि आदिवासी अपनी पत्नी पूजा और 1 साल 2 महीने की मासूम रिया आदिवासी के साथ बाइक से अहमदपुर से गांव जा रहे थे, बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग अहमदपुर के रास्ते पर तेज रफ़्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे मे तीनों लोग घायल हुए हैं, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी मासूम बेटी रिया को मृत घोषित कर दिया।