गिरियक: गिरीयक प्रखंड के गड़ेरिया बिगहा में जर्जर तार गिरने से भैंस की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा
मंगलवार की रात करीब 8 बजे गिरीयक प्रखंड के गड़ेरिया बिगहा में खेत से भैंस चराकर लौट रहे एक किसान की भैंस पर जर्जर बिजली तार टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही किसान और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तार की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई