संडीला: बघौली क्षेत्र में गुलरी बोझ के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बघोली थाना क्षेत्र में गुलरी बोझ के पास ल एक बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ तिवारी निवासी देवगन के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।