बांगरमऊ: कब्र से शव गायब, बहन ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया, एक माह बाद मामला खुला
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के सिरधरपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महीने पहले दफनाए गए युवक का शव कब्र से गायब मिला। मृतक हिमांशु पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया कि युवक को जहर दिया गया था। कब्र की खुदाई में शव न मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। आज बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब बह