शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में पत्नी की डिलेवरी कराने के लिए आए पति का मोबाइल हुआ चोरी
शाजापुर जिला अस्पताल में पत्नी की डिलेवरी कराने के लिए आए पति का मोबाइल हुआ चोरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भियाना निवासी इस्लाम पिता अनवर अपनी पत्नी शबनम को डिलेवरी के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान इस्लाम ने वार्ड नंबर 49 में अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इस दौरान कोई अज्ञात चोर मोबाइल चुराकर भाग गया।