शाजापुर: जिले में25हजार के ज्यादा किसानों ने सरकारी दाम पर नहीं बेचा गेहूं,चुनावी वादा था2700में खरीदेंगे गेहूं, की घोषणा 2275 की
प्रदेश सहित जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी अब बंद हो गई। इस साल98दिनों तक जिले के कुल91केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद चली फिर भी जिले में पिछले साल से ज्यादा गेहूं की खरीदी नहीं हो सकी क्योंकि दाम कम मिलने के कारण जिले के 25 हजार से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं बेचा। कृषि उपज मंडियों में दामअधिक मिलने से व्यापारियों को ही बेच दिया।