शाजापुर: शाजापुर में विभिन्न मांगों को लेकर थोक सब्जी व्यापारी कल से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
शाजापुर में विभिन्न मांगों को लेकर थोक सब्जी व्यापारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सब्जी व्यापारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महूपूरा स्थित थोक सब्जी मंडी में टिनसेट की व्यवस्था नहीं है और पानी के पीने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। वही मंडी में शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचते हैं।