शाजापुर: चातुर्मास को लेकर जैन साध्वियों का शाजापुर में मंगल प्रवेश हुआ, जैन समाज ने निकाला चल समारोह
शाजापुर। चातुर्मास को लेकर जैन साध्वियों का शाजापुर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान समाज जनों के द्वारा चल समारोह निकाला गया। रविवार को जैन साध्वियों के मंगल प्रवेश पर चल समारोह महूपूरा से कसेरा बाजार तक निकाला गया। इस दौरान समाज की महिलाएं कलश लिए शामिल हुईं। इस दौरान चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया।