शाजापुर: शहर में गूंजा जय जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, हुआ भविष्य स्वागत
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नगरवासियों को भगवान जगन्नाथ, बलरामजी और सुभद्रा जी के दर्शनों का लाभ मिला ।शहर के भावसार मोहल्ला स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भक्त रथ को हाथों से खींचते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकले। वही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा डांसी रोड स्थित भगवान श्रीजगदीश मंदिर पहुंची