डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे में 21 अभियुक्त गिरफ्तार, 187.5 लीटर शराब बरामद
सीतामढ़ी पुलिस ने अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी और सघन जांच अभियान के दौरान कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।