परबत्ता: वर्दी में रील बनाना पड़ेगा महंगा, परबत्ता थाने की महिला SI पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
परबत्ता थाना में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्मी गानों पर बनाए गए उनके वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद वर्दी में इस तरह के वीडियो बनाने को गंभीरता से लिया गया है। वायरल वीडियो की