बहेड़ी: भुड़िया कॉलोनी में जमीनी विवाद में गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात मुकदमा किया दर्ज
भुड़िया कॉलोनी में ज़मीनी विवाद में बीते 18 नवंबर को गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने घटना वाले दिन हुई एनसीआर के बाद की गई जांच के बाद शुक्रवार रात को चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।