नदबई: डहरा रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास गेहूं के खेत में लगी भीषण आग
नदबई क्षेत्र में डहरा रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास शुक्रवार को गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सीधे नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी।