ऊंचाहार: सहावपुर कल्यानी गाँव में सांप काटने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच में पहुंचे नायब तहसीलदार
ऊँचाहार क्षेत्र के सहावपुर कल्यानी गाँव निवासी एक महिला की सांप काटने से मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव की रहने वाली छाया देवी मवेशियों को चारा देने गई थी, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया, परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई, नायब तहसीलदार ने सीएचसी में जांच की है।