हांसी: सिसाय गांव में ज़मीन के लिए हुए झगड़े में 14 लोग घायल, नागरिक अस्पताल में भर्ती
Hansi, Hissar | May 18, 2025 हिसार के सिसाय गांव मे शनिवार रात को जमीनी विवाद में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मे करीब 3 एकड़ जमीन को लेकर एक परिवार मे विवाद चला आ रहा था। इस दौरान शनिवार एक ही परिवार के लोगों में आपस में झगड़ा हो गया। घायल का इलाज नागरिक अस्पताल में जारी है