बहरोड़: बहरोड में कंटेनर पुलिया में फंसने से लगा लंबा जाम, दो घंटे से अधिक यातायात प्रभावित, पुलिया में आई दरार
Behror, Alwar | Sep 13, 2025 बहरोड में शनिवार को शाम 5 बजे एक कंटेनर बहरोड़ के बाईपास एक पुलिया में जा फंसा। जिसके कारण लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को पुलिया से निकालने का प्रयास किया गया लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर पुलिया से बाहर निकाला। वहीं कंटेनर की वजह से पुलिया में भी दरार आ गई। एक बड़ा हादसा टल गया।