जगदलपुर: चोकावाड़ा नगरनार में संचालित ब्लड कलेक्शन सेंटर क्लीनिक को अनियमितताओं के कारण किया गया सील
जगदलपुर से लगे ग्राम नगरनार चोकावाड़ा में संचालित आजाद पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर के संबंध में लगातार शिकायत प्राप्त होने पर बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के आदेश पर एसडीएम जगदलपुर ऋषिकेश तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों औचक निरीक्षण किया गया।