बिंदकी: तारापुर गांव में अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में रात में अज्ञात चोर महेंद्र उत्तम के घर में घुसे। अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर रखी आलमारी से सोने चांदी के जेवरात तथा ₹22000 नगद चोरी कर ले गए। इस मामले में गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गृह स्वामी महेंद्र उत्तम ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।