मकराना: मकराना में खान मालिक के परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खानों में डंपिंग बंद करवाने की मांग की
Makrana, Nagaur | Sep 30, 2024 मकराना में मार्बल खनन क्षेत्र घाटी में स्थित तुरत फुरत माता मंदिर की पास स्थित खान मालिक के परिवारों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह को ज्ञापन देकर हाई कोर्ट के आदेशानुसार मंदिर व खानों दोनों की सुरक्षा सुनिचिश्त करने की मांग की हैं। खान धारियों के परिवार की महिलाएं बच्चों सहित उपखण्ड कार्यालय पहुंच गई और दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया।