मकराना: पहाड़ कुआ रेंज की एक खान पर कब्जा करने की नीयत से हमला कर मारपीट की, पीड़ित खान मालिक ने पुलिस को दी रिपोर्ट
Makrana, Nagaur | Sep 29, 2024 मार्बल खनन क्षेत्र पहाड़ कुआ रेंज की एक खान पर कब्जा करने की नीयत से खान मालिक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। खान मालिक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। रेल्वे माल गोदाम के पीछे निवासी मोहम्मद सदीक गैसावत ने मोरेड निवासी भवानी सिंह व धर्मेन्द्र सिंह पर लात घुसो से मारपीट करने का आरोप लगाया है।