मकराना: मकराना में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन रजिस्टर्ड के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी
Makrana, Nagaur | Sep 27, 2024 मकराना में इन दिनों मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी संस्था अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन रजिस्टर्ड मकराना के चुनाव को लेकर माहौल काफी तेज हो गया है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था, जिसमें इच्छुक प्रत्याशियों ने कुल पांच पदों के लिए अंजुमन महाविद्यालय पहुंचकर अपने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। कुल पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे हैं।