मकराना: नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत गुणावती के तालाब पर किया पौधारोपण कर्यक्रम
Makrana, Nagaur | Sep 26, 2024 नगर परिषद मकराना द्वारा जारी स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े के तहत गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुणावती के पास स्थित तालाब के चारों तरफ 500 पौधे लगाए गए।