मकराना: डीडवाना कुचामन के जिला कलेक्टर पुखराज सैनी मकराना दौरे पर, उपखंड कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं
Makrana, Nagaur | Sep 28, 2024 डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर पुखराज सैनी शनिवार को मकराना दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए खंड के अधिकारियों की बैठक ली है। जिला कलेक्टर सैनी ने बताया कि जिले में उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है सभी उपखंड कार्यालय का दौरा कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने उपखंड कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले नागरिकों की समस्याएं सुनी।