दुधि: रेनुकूट में घर-घर टीबी जागरूकता अभियान चला, शुभकामना फाउंडेशन ने स्क्रीनिंग कर लोगों को दी बीमारी की जानकारी
शुभकामना फाउंडेशन ने भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड संख्या-1 में जनजागरूकता और टीबी स्क्रीनिंग पर केंद्रित था।