फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने टप्पेबाज गैंग के 2 सदस्यों को दबोचा, बरामद हुए जेवरात
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं में लिप्त दो शातिर अपराधियों को गुरूवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अंगूठी, एक जोड़ी कुण्डल, एक लॉकेट (तीनों पीली धातु के) व एक जोड़ी बिछुए (सफेद धातु के) बरामद किए हैं।