फिरोज़ाबाद: फ़िरोजाबाद सदर हवालात से पॉक्सो आरोपी का पुलिस के सामने चकमा देकर भागने का वीडियो हुआ वायरल
थाना मटसेना क्षेत्र पॉक्सो केस में आरोपी अफरोज का हवालात से फरार होने का वीडियो गुरूवार सुबह सात बजे क़रीबन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल फुटेज में अफरोज पुलिसकर्मियों के बीच इत्मीनान से खड़ा दिखता है और जैसे ही ध्यान भटकता है, वह मौके का फायदा उठाकर आराम से निकल जाता है। यह घटना फिरोजाबाद सदर हवालात में बीते दिन की है।