बक्सर: विश्व युवा कौशल दिवस पर रामरेखा घाट पर मुफ्त मेहंदी कार्यक्रम, 52 महिलाओं को मेहंदी लगाई गई
Buxar, Buxar | Jul 15, 2025 विश्वयुवा कौशल दिवस के अवसर पर व्यवसायिक कुशलता का प्रदर्शन एवं जागरूकता को ले बक्सर रामरेखा घाट पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा मुफ्त मेहदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंगलवार को अपराह्न 1:00 बजे दिन में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं अनुदेशिकाओं द्वारा घाट पर उपस्थित 52 महिलाओं को मुफ्त में मेहदी लगाया गया.