सारठ: रामनवमी पर सारठ में महावीर अखाड़ा समिति का जुलूस निकला, MLA चुन्ना सिंह व पूर्व MLA रणधीर सिंह समेत सैंकड़ों शामिल हुए
Sarath, Deoghar | Mar 27, 2026 रामनवमी को लेकर सारठ में महावीर अखाड़ा समिति ने शुक्रवार शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक भव्य जुलूस का आयोजन किया। जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।जुलूस में शामिल MLA चुन्ना सिंह व पूर्व MLA रणधीर सिंह अखाड़े के दौरान लाठियां भांजते भी दिखे। इधर विधि व्यवस्था को लेकर BDO सीके सिंह, थानेदार डीके साह अन्य पुलिस अधिकारी व जवान संग अंत तक डटे रहे।