सिलाव: सिलाव बाजार से नशे में धुत एक व्यक्ति को सिलाव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 18, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव बाजार से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बेन थाना क्षेत्र के मैजरा गांव निवासी रामाशीष प्रसाद है। व्यक्ति की मेडिकल जांच के दौरान अल्कोहल सेवन करने की पुष्टि हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।